सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

‘गोठ-बात’ में नगर पालिका अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

वार्ड 14 में पाइपलाइन विस्तार के निर्देश, वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए सौंपा ज्ञापन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 134 मिनट पढ़ें
‘गोठ-बात’ में नगर पालिका अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के पुराने कार्यालय में शनिवार को ‘गोठ-बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं वार्ड स्तरीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ‘गोठ-बात’ के दौरान वार्ड क्रमांक 14 के नागरिकों ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने बताया कि पर्याप्त पाइपलाइन विस्तार नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. जैन ने समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए इंदिरा चौक से सुमित बाजार तक पाइपलाइन विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा आम नागरिकों को हो रही पेयजल समस्या का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज, आरंग परिक्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भी नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात की। समाज के प्रतिनिधियों ने वार्ड क्रमांक 16 में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वीर नारायण सिंह का योगदान छत्तीसगढ़ के इतिहास और स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने नागरिकों एवं समाज के प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि ‘गोठ-बात’ कार्यक्रम का उद्देश्य नगर पालिका और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि नागरिकों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में तत्काल पहल की जा सके। उन्होंने कहा कि आरंग नगर के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी जायज मांगों पर नियमानुसार शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7