गरीब की कमर तोड़ रही सरकार
महंगाई + बिजली बिल की मार के खिलाफ सुकमा में कांग्रेस का एक दिवसीय धरना, CM का पुतला दहन, हरीश कवासी लखमा बोले - "गरीब की कमर तोड़ रही सरकार"

सुकमा। बढ़ती महंगाई और बिजली बिल में यूनिट दरों की बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय सुकमा में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की।



