सभी ख़बरें
कृषि

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 338 मिनट पढ़ें
कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी द्वारा कृषकों को मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव 06 जुलाई 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को मौसम आधारित समसामयिक कृषि सलाह दी गई है। सलाह में किसानों से कहा गया कि खरीफ में जिन फसलों की बुवाई करनी हो उनकी उन्नतशील जातियों के बीज जैसे- धान (इंद्रावती धान, एमटीयू-1153, विक्रम टीसीआर, छत्तीसगढ़ धान 1919 इत्यादि), सोयाबीन (आरएससी -10-46, आरएससी-11-15, आरएससी -11-07 इत्यादि), अरहर (छत्तीसगढ़ अरहर-1, छत्तीसगढ़ अरहर-2, राजीवलोचन इत्यादि), मक्का (पूसा हाईब्रिड-1, विवेक मक्का संकर-51, सीजी अगेती संकर मक्का-1 इत्यादि) एवं मूंग (पीकेवीएकेएम-4, मालवीय ज्योति, शिखा इत्यादि) की व्यवस्था जरूर कर लें। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना हैं। किसान धान फसल की बुवाई का कार्य करें एवं मौसम साफ रहने पर ही निंदानाशक का छिड़काव करें । धान हेतु बीज दर- कतार बोनी - 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर तैयार समतल खेत में टैक्टर चलित सीड ड्रिल, झुका हुआ प्लेट प्लांटर, इंदिरा सीड ड्रिल, नारी हल, भोरमदेव या देशी हल के पीछे 20 सेमी की दूरी पर कतारों में बीज बोए। बीज की गहराई 3-4 सेमी से अधिक न हो। बुवाई के पूर्व सीड ड्रिल को बीज की अनुशंसित मात्रा के लिए समायोजित व अंशाकित करके ही बोए , थरहा डालने या बुवाई से पूर्व स्वयं उपचारित बीजों को 17 प्रतिशत नमक के घोल से बीज शुद्धिकरण करें। प्रमाणिक या आधार श्रेणी के बीजों को एजोस्पाइरिलम तथा पीएसबी कल्चर 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर बुवाई करें। धान के बुवाई कतार में करने पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण हेतु नमी की उपस्थिति में धान की बुवाई के 0-3 दिनों के अंदर 25 किलोग्राम रेत में मिलाकर 200 ग्राम प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। शीघ्र व मध्यम अवधि की धान किस्मों को कतार बोनी करें, जिसमें बियासी की आवश्यकता नहीं होती एवं धान 10-15 दिन पहले पक जाती हैं। धान की रोपाई वाले कुल क्षेत्र के लगभग 1/10 भाग में नर्सरी तैयार करें। इसके लिए मोटा धान वाली किस्मों की मात्रा 50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर, पतला धान की किस्मों की मात्रा 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अथवा संकर किस्म की मात्रा 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बीज डालें। सोयाबीन सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था-बीज दर- 65-75 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज की हमेशा पंक्तियों में 45 सेमी की दूरी पर बोना चाहिए। पौधे से पौधे का अन्तर 7-10 सेमी रखना चाहिए। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, स्फुर 60-80 किलोग्राम एवं पोटाश 30-40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपयोग करें। अरहर- सीधी बुवाई एवं कतार बोनी अवस्था- बीज दर- 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर शीघ्र पकने वाली किस्मों में कतारों की दूरी 60 सेमी व पौधे की दूरी 15 सेमी की रखी जाती है। तदनुसार मध्यम अवधि वाली फसल को 90 सेमी व 20 सेमी की दूरी लगाया जाता है। बीजोपचार राइजोबियम कल्चर 5 ग्राम एवं पीएसबी 10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-25 किलोग्राम नत्रजन, 45-50 किलोग्राम स्फूर एवं 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें। मूंगफली - बीज दर -120-140 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से, कतार से कतार की दूरी 30-40 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 8-10 सेमी पर बुवाई करें। बीजोपचार ट्राइकोडर्मा 5-10 ग्राम, राइजोबियम कल्चर 5-10 ग्राम एवं पीएसबी 5-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार कर बुवाई करें। उर्वरक की मात्रा 20-30 किलोग्राम नत्रजन, 50-60 किलोग्राम स्फूर एवं 20-25 किलोगा्रम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें। मक्का-संकर जातिया 15-20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर संकुल 20-25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर कतार से कतार की दूरी 60-75 सेमी एवं पौधे से पौधे की दूरी 20-25 सेमी होनी चाहिए। मध्यम एवं देर से पकने वाली किस्मों को 75325 सेमी कतार से कतार व पौधे से पौधे के अंतरण में लगाना चाहिए। उर्वरक की मात्रा 80-120 किलोग्राम नत्रजन, 50-75 किलोग्राम स्फूर एवं 30-50 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर पोटाश की दर से उपयोग करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9