सभी ख़बरें
शिक्षा📍 कांकेर

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कृषि महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
कृषि महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर बस्तर कांकेर 29 जुलाई 2026/ रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद कुमार नेताम के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने देश की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने तथा उसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय संकल्प वाचन करते हुए सामूहिक शपथ ग्रहण ली। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी, व्याख्यान तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक महत्व, भारतीय सेना के अदम्य साहस और कठिन परिस्थितियों में प्राप्त विजय पर प्रकाश डाला। वहीं छात्र-छात्राओं ने ओजस्वी भाषण, देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुति देकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम में युवाओं ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10