सभी ख़बरें
कृषि📍 धमतरी

कुकरेल, मगरलोड, बेलरगांव तहसील में 4 इंच बारिश.. नदी नाले उफान पर

खेत हुए जलमग्न,किसानों की चिंता बढ़ी, नदी नाले को पार कर रहे हैं लोग

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
53 दिन पहले 255 मिनट पढ़ें
 कुकरेल, मगरलोड, बेलरगांव तहसील में 4 इंच बारिश.. नदी नाले उफान पर

। जिले में रुक, रुककर लगातार हो रही बारिश से वनांचल क्षेत्रों के नदी-नाले उफान पर है। तेज बारिश के कारण जगह-जगह नदी नाले तूफान पर हैं खेतों में लबालब पानी भर चुका है। महानदी और बालका नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कर्णेश्वर घाट स्थित बालका-महानदी संगम पर बने एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है। इसी तरह कुकरेल के आगे बैंड रोड पुल में भी पानी सड़क के ऊपर से भरा है जिसकी वजह से छोटे वाहनों को रोक दिया गया है।धमतरी शहर में भी कई जगह है जल भराव की स्थिति बनी है। रुद्री रोड,हरफतराई रोड,बागतराई रोड सहित कई स्थान और स्कूल भी हैं जहां पर पानी भर गया है। कर्णेश्वर घाट स्थित बालका-महानदी संगम पर बने एनिकट के ऊपर से बहते पानी एक वाहन चालक द्वारा जान जोखिम में डालकर पानी से लबालब एनिकट को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे वाहन पानी के तेज बहाव के बीच एनिकट पार करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। मौसम विभाग ने रुककर लगातार दिनभर बारिश बताया है। लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है मेघा एनीकट में खतरा : मेघा एनीकट मार्ग से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके ऊपर से पानी चल रहा है हालांकि यह देखने में तो काफी खूबसूरत लग रहा है किंतु पानी रहते हुए इसे पार करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। एक ऐसा ही वीडियो मगरलोड़ एनिकट से सामने आया है जो कि सुबह का बताया जा रहा है।लोगों ने आगे जाने से मना भी किया फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे है। इस जगह मगरलोड और कुरूद पुलिस दोनों छोर में रहना जरूरी है। सुरक्षा जरूरी है बारिश के दौरान एनिकट और पुल-पुलियों पर बहते पानी के बीच इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन लगातार लोगों से उफनते नदी-नालों और जलमग्न मार्गों को पार नहीं करने की अपील कर रहा है। अब तक मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी वर्षा : भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को दर्ज की गई दैनिक वर्षा में धमतरी में 92.2 मिमी, कुरूद में 85.8 मिमी, मगरलोड में 100.8 मिमी, नगरी में 96.6 मिमी, भखारा में 55.0 मिमी, कुकरेल में 105.0 मिमी तथा बेलरगांव में 100.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। एक जून से 29 जुलाई तक मगरलोड तहसील में सर्वाधिक 603.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद कुकरेल में 608.0 मिमी, धमतरी में 594.5 मिमी, बेलरगांव में 544.6 मिमी, कुरूद में 534.9 मिमी, भखारा में 633.3 मिमी तथा नगरी में 393.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11