सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई

किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 303 मिनट पढ़ें
किसान अपना रहे आधुनिक तकनीक: सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का की बुवाई

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 जुलाई 2026/ जिले के किसान भाई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीड ड्रील मशीन से धान-मक्का का बुवाई कर रहे हैं। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के किसानों खेती की नई तकनीक को अपनाने एवं कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीड ड्रील मशीन के माध्यम से धान एवं मक्का की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह तकनीक कम समय, कम लागत और कम पानी में बेहतर खेती का प्रभावी विकल्प बनकर उभर रही है। खरीफ सीजन में सूखा की स्थिति एवं श्रमिकों की कमी, पानी की कमी को देखते हुए सीडड्रील मशीन से ग्राम कन्हारपुरी, कुलगांव, भनसुली (नरहरपुर) कांकेर में कृषक श्री नरेन्द्र नेताम, देवेन्द्र देहारी, संतराम आंचला, मनोज आंचला, ताराचंद्र मिश्रा के खेतों में सीडड्रील से धान बुआई तथा ग्राम कोमलपुर के कृषक श्री संजीव कावड़े के खेत में मक्का की बुआई का कार्य किया गया। यह तकनीक श्रमिकों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग के मार्गदर्शन में इस खरीफ सत्र में अब तक लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में सीड ड्रील मशीन से धान एवं मक्का की बुवाई की जा चुकी है। सीडड्रील मशीन से एक घंटे में सवा एकड़ तक की बुआई हो जाती है। इस मशीन की सहायता से बुवाई का कार्य कम समय में कम बीज से सीधे खेत में बोया जाता है। श्रमिक की कमी और जल संकट की स्थिति में यह तकनीकी किसानों के लिए लाभदायी सिद्ध हो रहा है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे कृषि मशीनीकरण को अपनाते हुए सीड ड्रील जैसी आधुनिक तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर खेती को लाभकारी बनाया जा सके।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11