सभी ख़बरें
सामान्य

किरंदुल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 136वां एपिसोड

किरंदुल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 136वां एपिसोड

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 187 मिनट पढ़ें
किरंदुल में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 136वां एपिसोड

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी किरंदुल मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136 वें एपिसोड को सुना गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथ केंद्र में प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें समाज, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक बताया। एल्डरमैन संजीव दास ने अपने बूथ केंद्र में कार्यक्रम को देखते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा को याद किया। उन्होंने आगामी गणेश उत्सव के अवसर पर देश की मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस और आयातित प्रतिमाओं के स्थान पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं को अपनाने की अपील की। एल्डरमैन शेख नजमुल हक और पी श्रीनु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के गुलाम हुसैन और उनकी बेटी तंज़ीला द्वारा तैयार की जा रही पारंपरिक एवं इको फ्रेंडली 'वागू' चटाई का उल्लेख करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूत करता है और पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान देता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से उपयोगी वस्तुएँ बनाने, विज्ञान, नवाचार और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी देशवासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, पार्षद यशोदा चुन्नम, नगर पालिका एल्डरमैन संजीव दास, एल्डरमैन पी. श्रीनु, एल्डरमैन शेख नजमुल हक आशा दास सुबीर ढाली आदि मौजूद रहे। किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी किरंदुल मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136 वें एपिसोड को सुना गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी के साथ जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथ केंद्र में प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें समाज, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायक बताया। एल्डरमैन संजीव दास ने अपने बूथ केंद्र में कार्यक्रम को देखते हुए बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों और सैनिकों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और राष्ट्र सेवा को याद किया। उन्होंने आगामी गणेश उत्सव के अवसर पर देश की मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा स्थापित करने का आग्रह किया तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस और आयातित प्रतिमाओं के स्थान पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई प्रतिमाओं को अपनाने की अपील की। एल्डरमैन शेख नजमुल हक और पी श्रीनु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के गुलाम हुसैन और उनकी बेटी तंज़ीला द्वारा तैयार की जा रही पारंपरिक एवं इको फ्रेंडली 'वागू' चटाई का उल्लेख करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूत करता है और पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान देता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण से उपयोगी वस्तुएँ बनाने, विज्ञान, नवाचार और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर भी देशवासियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, पार्षद यशोदा चुन्नम, नगर पालिका एल्डरमैन संजीव दास, एल्डरमैन पी. श्रीनु, एल्डरमैन शेख नजमुल हक आशा दास सुबीर ढाली आदि मौजूद रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8