सभी ख़बरें
सामान्य

किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल

*किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 174 मिनट पढ़ें
किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल

किरंदुल। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) किरंदुल ने नगर पालिका के विशेष आग्रह पर किरंदुल मुक्तिधाम में नए चबूतरे और मजबूत शेड का निर्माण कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। अब इस नवनिर्मित बुनियादी ढांचे को आगे की देखरेख के लिए किरंदुल नगर पालिका को सौंप दिया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,सीएमओ शशि भूषण महापात्र और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी मौजूद रहे। इस नए शेड के बन जाने से अब किरंदुल और बचेली दोनों शहरों के नागरिकों को अंतिम संस्कार के समय बारिश, धूप और तेज हवा जैसी मौसम की मार से हमेशा के लिए बड़ी राहत मिल जाएगी। इस कार्यक्रम में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया किरंदुल के जीएम वाई.वी. राघवुलु, वार्ड 18 के प्रतिनिधि अनिल मरकाम, कंपनी की सीएसआर टीम के सदस्य, नगर पालिका के कर्मचारी और स्थानीय प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बता दें कि किरंदुल और बचेली दोनों ही शहरों के लिए यह इकलौता मुक्तिधाम है। यहाँ बना पुराना ढांचा काफी साल पुराना होने की वजह से वक्त के साथ जर्जर हो चुका था। खराब और विपरीत मौसम में अंतिम संस्कार के समय यहाँ आने वाले परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जनता की इस व्यावहारिक दिक्कत को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कंपनी से इस परिसर को नए सिरे से बनाने की विशेष आग्रह की थी। आम जनता की सुविधा और इस मांग का सम्मान करते हुए आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया किरंदुल ने इस कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया है। अब इस मुक्तिधाम में शेड और चबूतरा पूरी तरह बनकर तैयार है। इस जरूरी शेड और चबूतरे के बन जाने से दोनों शहरों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय में खराब मौसम के कारण परिजनों को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, कंपनी तथा नगर निगम के इस जनहित प्रयास ने स्थानीय नागरिकों की एक बड़ी और पुरानी समस्या का समाधान कर दिया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10