सभी ख़बरें
शिक्षा📍 राजनांदगांव

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में हुए शामिल

कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में हुए शामिल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 174 मिनट पढ़ें
कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में हुए शामिल

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। कठोर परिश्रम के बिना किसी भी महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने और प्रतिदिन उस दिशा में कुछ न कुछ प्रगति अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें कहा कि अनुशासन ही आजादी है और आजादी ही बंधन है। अनुशासन को आत्मसात करते से आजादी की अनुभूति होती है। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को तिलक लगाकर महाविद्यालय में स्वागत किया। कलेक्टर ने नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत महाविद्यालय की ओर से देश को नशा मुक्त करने की दिशा में अपने योगदान देने का प्रयास के लिए महिलाओं की भूमिका पर आधारित पोस्टर का अनवारण किया। प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के लिए महाविद्यालयीन जीवन में प्रवेश करने का समय एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। सभी को अपने जीवन के अनेक निर्णय स्वयं लेने होते है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं भी अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री मणीभास्कर गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी छात्राओं को मर्यादित रूप से आगे बढ़ते हुए सफलता हासिल करनी चाहिए। दीक्षारंभ समारोह में नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों द्वारा विभाग तथा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस नायर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी के समन्वयक एवं मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार सोनबेर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्राएं उपस्थित थी। क्रमांक 41 -----------------

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7