सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

- अधिकारियों ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण - तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
77 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी के दिए निर्देश

राजनांदगांव। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा के कारण नदी-नालों के तटवर्ती क्षेत्रों एवं निचले इलाकों में जलभराव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता के साथ क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते रहें तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे तेज बारिश के दौरान नदी-नालों एवं तटवर्ती क्षेत्रों में अनावश्यक न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदी के तटीय क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार आयुक्त नगर निगम द्वारा राजनांदगांव शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टिम्बर मार्केट, जिला अस्पताल परिसर, राजीव नगर, ममता नगर, डीएफओ बंगले के पीछे तथा नंदई चौक क्षेत्र का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई तथा नालों के ऊपर किए गए अवरोधक निर्माण को हटाकर पानी की निकासी सुचारू कराई गई। वर्तमान में सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है। इसी प्रकार एसडीएम डोंगरगढ़ ने डोंगरगढ़ शहर के केदारबाड़ी एवं वार्ड क्रमांक 3 का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम डोंगरगांव ने ग्राम बगदई, रूदगांव एवं कोहका सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई। सीईओ जनपद पंचायत छुरिया द्वारा भी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति सामान्य है। ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को सतर्क रहने तथा गांवों में मुनादी कराकर लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7