सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश में हुए शामिल

*- हितग्राही श्रीमती झुनीबाई साहू को दी शुभकामनाएं, आवास की डिजाइन की सराहना की* *- 1 लाख 20 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं 90 दिवस की मजदूरी का मिला लाभ*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास के गृह प्रवेश में हुए शामिल

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती झुनीबाई साहू के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने श्रीमती साहू एवं उनके परिवार को नए आवास के लिए शुभकामनाएं दी और उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की। श्रीमती झुनीबाई साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 20 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही उन्हें 90 दिवस की मजदूरी का लाभ भी मिला है। उन्होंने आवास निर्माण के लिए शासन से प्राप्त सहायता के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया तथा घर की सुंदर एवं व्यवस्थित डिजाइन की सराहना की। उन्होंने हितग्राही परिवार से चर्चा कर प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त लाभ एवं आवास निर्माण के अनुभव की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने श्रीमती झुनीबाई साहू एवं उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, बिजली बिल में होने वाली बचत एवं अन्य लाभों के संबंध में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील की। गृह प्रवेश के अवसर पर श्रीमती झुनीबाई साहू की बेटी द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। कलेक्टर ने उसकी कलात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा उसे प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10