सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

सड़कों के गड्ढो और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य जारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 143 मिनट पढ़ें
कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

राजनांदगांव 12 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़कों के मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य में तेजी लाई गई है। जिले के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का सतत निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्सों का चिन्हांकन किया जा रहा है तथा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसी कड़ी में नेशनल हाईवे मार्ग सुंदरा से ग्राम सुंदरा बस्ती तक, ग्राम सोमनी से परमालकसा-ठेकवा मार्ग तथा ग्राम देवादा से ग्राम टेडेसरा तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों में आवश्यक मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया गया है। सड़कों पर बने गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत से इन मार्गों पर आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम एवं सुरक्षित हुआ है। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले की सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए और जहां कहीं भी सड़क क्षतिग्रस्त पाई जाती है, वहां प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं पेंचवर्क कार्य कराया जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोडऩे वाले ये मार्ग आम नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों के लिए आवागमन के महत्वपूर्ण साधन हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत होने से ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेहतर सड़क व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10