सभी ख़बरें
कृषि📍 बिलासपुर

कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे

सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
64 दिन पहले 274 मिनट पढ़ें
कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे

बिलासपुर : अकलतरा के प्रसिद्ध कर्रानाला जलाशय बांध अत्यधिक बारिश के चलते फूट गया है कोई अनहोनी न हो इसके लिए और लगातार तेज गति से पानी का बहाव हो रहा है इस बांध में लगभग 100, से ज्यादा मगरमच्छ है एसडीएम ने किसानों और गांव वालों से से अपील की है खेतों , घरों में सावधान रहें । इधर बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज पांडेय ने डीएफओ जांजगीर को मगरमच्छों पर निगरानी कराने निर्देशित किया है। ग्रामीण का बांध पोड़ी दल्हा के रास्ते जाने वाले मार्ग पर फूट गया है और रात भर में उसका मुहाना और भी चौड़ा हो गया है जिससे जलाशय का पानी तेज गति से गांव में जा रहा है । आज फूटे बांध का निरीक्षण करने कलेक्टर जनमेजय महोबे कोटमी सोनार पहुंचे थे और फिलहाल पेड़ों को फूटे जलाशय के मुहाने में गिरावट पानी के वेग का कम करने का प्रयास किया जा रहा है और फिर मरम्मत शुरू किया जायेगा । कर्रानाला जलाशय का पानी कोटमी सोनार के छोटे अमेरी और बड़े अमेरी में भर रहा है जिससे वहां रहने वाले लोगों को स्कूल में ठहराया गया है । जलाशय में बड़ी संख्या में मगर मौजूद होने की संभावना को देखते हुए और उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बारह वर्ष के बच्चे को खेतो के बीच छिपे मगरमच्छ द्वारा शिकार किए जाने की घटना को देखते हुए एसडीएम सुमीत बघेल ने एलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि जिन गांवों में जलाशय का पानी पहुंच रहा है और साथ ही आसपास के गांवों के लोग अपने घरों की बाडियो और खेतों में बिना काम न जाये अगर जाना पड़ रहा है तो खासकर खेतों में सावधानी बरतें । छोटे बच्चों को तालाबों, डबरियो और पानी से भरे गड्ढों से दूर रखें । जलाशय से पानी के साथ मगर भी निकल सकते हैं और खेतों और बाड़ी में छिपे हो सकतें हैं इसलिए लोग सावधान रहें और ख़तरा लगने पर अकलतरा पुलिस या 112 को काल करे । इस मामले में अकलतरा टी आई भास्कर शर्मा ने भी लोगों को सावधान रहने की करते हुए भरे हुए नदी नाले में गाड़ियां नहीं चलाने की अपील की है और कर्रानाला जलाशय के फूटने से जिन गांवों जैसे पोड़ी दल्हा, मधुवा पीपरसत्ती अकलतरी और परसाही नाला में पानी जाता है , वे गांव के किसान ज्यादा सावधान रहें साथ ही उन्होंने लोगो से नदी नाले में मछली नहीं मारने की अपील की है ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11