सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

ऑक्सीजोन बना गंदगी और अव्यवस्थाओं का केंद्र, छाया महापौर दीप्ति दुबे ने निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया

ऑक्सीजोन बना गंदगी और अव्यवस्थाओं का केंद्र, छाया महापौर दीप्ति दुबे ने निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
10 दिन पहले 85 मिनट पढ़ें
ऑक्सीजोन बना गंदगी और अव्यवस्थाओं का केंद्र, छाया महापौर दीप्ति दुबे ने निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया

रायपुर। शहर के मध्य स्थित ऑक्सीजोन की बदहाल व्यवस्था को लेकर छाया महापौर दीप्ति दुबे ने नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ऑक्सीजोन के अंदर की 50 प्रतिशत से अधिक लाइटें पिछले एक वर्ष से बंद पड़ी हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें और कंप्लेंट किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। दीप्ति दुबे ने कहा कि कभी सुकून और शांति से वॉकिंग करने के लिए पहचाना जाने वाला ऑक्सीजोन अब अव्यवस्था, गंदगी और असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। पार्किंग स्थल पर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों का जमावड़ा रहता है। लोग खाने-पीने की सामग्री गार्डन के अंदर ले जाकर जगह-जगह गंदगी कर रहे हैं, जिससे उद्यान का वातावरण लगातार दूषित हो रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि ठेले वालों ने भी ऑक्सीजोन के आसपास और भीतर की जगहों पर कब्जा कर कुर्सी-टेबल लगाकर अनौपचारिक वेडिंग जोन बना लिया है। इससे आम लोगों, विशेषकर मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छाया महापौर ने कहा कि ऑक्सीजोन के निर्माण के बाद तत्कालीन महापौर प्रमोद दुबे के कार्यकाल में वहां नियमों एवं प्रतिबंधों से संबंधित बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा इन बोर्डों को तोड़ दिया गया। इसके बाद आज तक नए सूचना एवं नियम बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजोन के बाहर और भीतर का वातावरण आए दिन दूषित होता जा रहा है। स्थिति यह है कि अच्छे और शांत वातावरण में वॉकिंग करने के लिए आने वाले लोगों को भी अब असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन और पुलिस द्वारा इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दीप्ति दुबे ने कहा कि राजधानी के बीचों-बीच स्थित यह उद्यान कभी दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हुआ करता था, लेकिन वर्तमान में उचित रखरखाव और निगरानी के अभाव में इसकी स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि ऑक्सीजोन में गार्ड की पर्याप्त व्यवस्था, लाइटिंग, साफ-सफाई और नियमित मेंटेनेंस की जिम्मेदारी किसी सक्षम कंपनी या एजेंसी को दी जाए। साथ ही CSR के माध्यम से उद्यान के रखरखाव एवं आवश्यक सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में पहल की जाए, ताकि ऑक्सीजोन को पुनः स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके। दीप्ति दुबे ने निगम प्रशासन से मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7