सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने कल शहर की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य चौक-चौराहों का लिया जायजा, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 254 मिनट पढ़ें
  एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने कल शहर की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए आवश्यक निर्देश

🔷 एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने कल शहर की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्रबंधन को और प्रभावी बनाने दिए आवश्यक निर्देश 🔷 मुख्य चौक-चौराहों का लिया जायजा, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश 🔷 कोतवाली थाना का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीएनएस, अभिलेख, परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन कर दिए आवश्यक निर्देश धमतरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने आज शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, जाम की स्थिति एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को नियमित मॉनिटरिंग, प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रभावी ड्यूटी, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार धमतरी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना सिटी कोतवाली धमतरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्य, थाना अभिलेखों के संधारण, मालखाना, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई का अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं पेशेवर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, यातायात डीएसपी सुश्री मोनिका साहू, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत तथा यातायात प्रभारी के.आर. साहू उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7