सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

“एसपी की दोटूक - बैंकों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं”: सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रखना अनिवार्य

🔷 “बैंक सुरक्षा व्यवस्था की होगी नियमित निगरानी”: धमतरी पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को CCTV, अलार्म एवं सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के दिए निर्देश 🔷 “सुरक्षा में चूक पर होगी जिम्मेदारी तय”: बैंक परिसरों एवं आसपास के क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था मजबूत करने एसपी धमतरी का निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
“एसपी की दोटूक - बैंकों की सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं”: सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रखना अनिवार्य

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। एसपी धमतरी ने जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बैंक परिसर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए सभी CCTV कैमरे 24×7 चालू स्थिति में रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग लगातार होती रहे। किसी भी स्थिति में CCTV कैमरों का बंद रहना अथवा रिकॉर्डिंग बाधित होना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही माना जाएगा। धमतरी पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि CCTV कैमरों की दिशा एवं कवरेज उचित हो, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से उपलब्ध रहे तथा आवश्यकतानुसार पुलिस को फुटेज उपलब्ध कराया जा सके। बैंक के प्रवेश एवं निकास द्वार, कैश काउंटर, लॉकर क्षेत्र, पार्किंग एवं आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया है। धमतरी पुलिस द्वारा बैंक प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही बैंक परिसरों एवं आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी असामान्य घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं। धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10