सभी ख़बरें
सामान्य

एनएमडीसी सीएसआर की पहल: दंतेवाड़ा के 30 आदिवासी युवाओं को बेंगलुरु में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

एनएमडीसी सीएसआर की पहल: दंतेवाड़ा के 30 आदिवासी युवाओं को बेंगलुरु में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
एनएमडीसी सीएसआर की पहल: दंतेवाड़ा के 30 आदिवासी युवाओं को बेंगलुरु में मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

किरंदुल l एनएमडीसी सीएसआर के सौजन्य से दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिले के 30 आदिवासी युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एनटीटीएफ, बेंगलुरु के सहयोग से जिले के 30 आदिवासी युवाओं को ‘ कन्वेंशनल एवं सी एन सी मशीनिस्ट/ असिस्टेंट तकनीशियन इलेक्ट्रॉनिक असेंबली’ कोर्स 10 महीना पाठ्यक्रम के लिए बेंगलुरु भेजा गया। एनएमडीसी का उद्देश्य आदिवासी अंचल के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक औद्योगिक कौशल एवं उज्ज्वल रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस पहल के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर, कुशल एवं भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम बनाया जाएगा। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख रविन्द्र नारायण (अधिशासी निदेशक ), श्रीमती के एल नागवेनी, उप - महाप्रबंधक (मानव संसाधन) , एम तिरुपति राव, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), तनवीर जावेद उप महाप्रबंधक ( मानव संसाधन), मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन जे. सी. दास , महाप्रबंधक अनुबंध वी .मधुसूदना, वर्क्स से श्री झड़पे महा प्रबंधक ( सिविल ) , उप महाप्रबंधक (सिविल ) एल प्रधान, विजिलेंस विभाग से अशोक कुमार ठाकुर, सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक कुमार रक्षा, प्रबंधक (सिविल) सी एस आर सुखराम गावड़े , यूनियन पदाधिकारी ए के सिंह, विनोद कश्यपजी, देव रायलू ,रोशन मिश्रा , एसोशिएशन से बी एल तारम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एनएमडीसी अधिकारियों ने बताया कि यह पहल न केवल युवाओं के कौशल विकास का माध्यम है, बल्कि दंतेवाड़ा जिले के आदिवासी युवाओं को आत्मनिर्भरता, सम्मानजनक रोजगार और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने वाली एनएमडीसी की सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8