सभी ख़बरें
खेल

एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग (सीरीज़-1) का भव्य उद्घाटन

एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग (सीरीज़-1) का भव्य उद्घाटन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 276 मिनट पढ़ें
एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग (सीरीज़-1) का भव्य उद्घाटन

बचेली/किरंदुल: नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत 'एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग - सीरीज़ 1' का भव्य उद्घाटन 23 जुलाई 2026 को बचेली स्थित हॉकी ग्राउंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 23 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस मेगा कबड्डी लीग में बैलाडीला क्षेत्र के 26 गांवों की 24 टीमें बड़े जोश के साथ भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशना, उन्हें पहचान दिलाना और आगे बढ़ने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रबीन्द्र नारायण (अधिशासी निदेशक, बीआईओएम, किरंदुल कॉम्प्लेक्स तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडाली श्रीधर (मुख्य महाप्रबंधक, बीआईओएम, बचेली कॉम्प्लेक्स), भान सिंह यादव (मुख्य महाप्रबंधक, वर्क्स, बचेली), नंदराम मूड़ामी (अध्यक्ष, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा),श्री अरविंद कुंजाम (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा), सोमडू कडती (सदस्य, जिला पंचायत, दंतेवाड़ा), विभिन्न ग्राम पंचायतों के सम्मानित सरपंचगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त समारोह में एनएमडीसी हैदराबाद मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, बैलाडीला लौह अयस्क खदान (किरंदुल एवं बचेली) के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा खेल सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता बचेली के हॉकी मैदान और किरंदुल स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में निम्‍नांकित टीमे भाग ले रहे हैं। * बचेली क्षेत्र की टीमें: मोलसनार, दुगेली, पाढ़ापुर, बेनपाल, बड़े कमेली, कमालूर, झिरका, धुरली, गामावाड़ा, नेरली, बड़े बचेली, मसेनार, गंजेनार एवं भांसी। * किरंदुल क्षेत्र की टीमें: कोडेनार, कड़मपाल, मदाड़ी, चोलनार, टिकनपाल, कलेपाल, समलवार, मड़कामिरास, हिरोली, कुटरेम, गुमियापाल एवं तनेली। एनएमडीसी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट और खेल सामग्री प्रदान की गई है। इस शुभ अवसर पर श्री रबीन्द्र नारायण, मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा "इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। एनएमडीसी के अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।" विशिष्ट अतिथि श्री नंदूराम मूड़ामी एवं श्री अरविंद कुंजाम ने क्षेत्र में एनएमडीसी द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सामाजिक प्रतिबद्धता के भाग के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन एनएमडीसी की एक महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कौशल विकास और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करते हुए स्थानीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10