एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति ने की भगवान गणेश की स्थापना
58वें वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा गणेशोत्सव, 11 दिनों तक होगी पूजा-अर्चना

किरंदुल।एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति, किरंदुल द्वारा अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।सोमवार रात को विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। इस अवसर पर एनएमडीसी के उप महाप्रबंधक (खनन) सुशांत रामटेक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही समिति के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र एवं सचिव पी.एल. साहू,डागेन्द्र वर्मा,जीवन साहू, गुहराम देवांगन,योगेश्वर साहू सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष लगातार 58वां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। 11 दिनों तक भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



