एक पेड़ मां के नाम
एक पेड़ मां के नाम माह भर चलें वृक्षारोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

एक पेड़ मां के नाम माह भर चलें वृक्षारोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ खरसिया - एक पेड़ मां के नाम से M R परिवार द्वारा वृहद वृक्षारोपण एवं जनजागरण कार्यक्रम लगभग 1 माह से जारी था जिसके सहयोग के रूप में लायंस क्लब खरसिया सिटी एवं भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया निरंतर वृक्षारोपण किया गया साथ ही नगर सहित पूरे विकास खंड स्तर पर वृक्षारोपण कार्य हुआ जिसमें अनवरत पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने हेतु जनजागरण का कार्य भी रहा जिसके तहत दिनांक 30 जुलाई 2026 को स्थानीय गंज बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर खरसिया में महती आमसभा सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरधर गुप्ता विशिष्ट अतिथि श्री शिवधन अग्रवाल, श्रीमति अर्चना गर्ग, श्रीमति रिना सुनिल डागा, वार्ड नं 13 के पार्षद श्री राम शर्मा लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं एल्डरमैन श्री संजय अग्रवाल भारत विकास परिषद के सचिव श्री राकेश गायत्री कार्यक्रम का संचालन MR परिवार के प्रमुख श्री ऋषि अग्रवाल ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरधर गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण प्रारंभ किया था आज उसी क्रम में श्री ऋषि अग्रवाल ने अपने पूज्यनीय माता जी स्व: श्रीमति मणिदेवी अग्रवाल की याद में यह वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जनजागरण का कार्य किया है जिसमें उनके सहयोगी जिन्होंने निरंतर उनका साथ एवं उत्साहवर्धन किया ऐसे लायंस क्लब एवं भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया भी बधाई के पात्र हैं उन्होंने पर्यावरण के संतुलन के रूप में वृक्षारोपण के महत्व पर भी प्रकाश डाला इस अवसर पर विभिन्न अतिथियों ने भी वृक्षारोपण पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक धार्मिक जन माताओं बहनों एवं भाईयों की उपस्थिति रही बाबा श्री हनुमान जी की आरती के पश्चात् प्रसाद स्वरूप स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुआ



