सभी ख़बरें
सामान्य📍 दंतेवाड़ा

एक गुलाब – एक संकल्प

एक गुलाब – एक संकल्प” से सड़क सुरक्षा का संदेश सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा एवं यातायात शाखा की पहल, स्कूली छात्राओं ने वाहन चालकों को गुलाब देकर भरवाया संकल्प पत्र

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 255 मिनट पढ़ें
एक गुलाब – एक संकल्प

Dantewada.जिला दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा श्रीमती आकांक्षा ठाकुर (रा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा एवं यातायात शाखा द्वारा संयुक्त रूप से “एक गुलाब – एक संकल्प” सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली छात्राओं ने यातायात पुलिस एवं सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया तथा उनसे सड़क सुरक्षा संकल्प पत्र भरवाकर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। बच्चों द्वारा वाहन चालकों से भावनात्मक अपील की गई— “अंकल/आंटी, यह गुलाब केवल एक फूल नहीं, बल्कि मेरी प्रार्थना है। कृपया सुरक्षित वाहन चलाइए, क्योंकि आपके घर में आपका कोई अपना आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।” संकल्प पत्र के माध्यम से वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब अथवा किसी भी नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पैदल यात्रियों, बच्चों, बुजुर्गों एवं एम्बुलेंस को प्राथमिकता देने तथा अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस पहल में स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने अभियान को भावनात्मक एवं प्रभावशाली बनाया। बच्चों द्वारा वाहन चालकों को गुलाब देकर यह संदेश दिया गया कि सड़क पर बरती गई छोटी-सी सावधानी किसी परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है। सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा एवं यातायात शाखा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा को केवल पुलिस की जिम्मेदारी न समझते हुए प्रत्येक नागरिक इसे अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी माने तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करे। इस अभियान में थाना सिटी कोतवाली से थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा, यातायात प्रभारी निरीक्षक मुकेश ताती, उपनिरीक्षक राजेश बघेल, PSI अंकित, अश्वनी, ASI जीतेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बुधराम कड़ती, प्रधान आरक्षक , आरक्षक मनोज नेगी, बारला, आदित्य एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे। इस विशेष अभियान के लिए छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अंजू सलाम का विशेष योगदान रहा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12