सभी ख़बरें
राजनीति📍 कांकेर

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया सरोना में सातवीं ‘मावा मोदोल लाइब्रेरी’ का लोकार्पण

कहा- क्षेत्र के युवाओं को कैरियर गाइडेंस के साथ मिलेगी बेहतर सुविधा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
70 दिन पहले 307 मिनट पढ़ें
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने किया सरोना में सातवीं ‘मावा मोदोल लाइब्रेरी’ का लोकार्पण

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 जुलाई 2026/ प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव ने आज नरहरपुर विकासखण्ड के तहसील मुख्यालय सरोना में नवनिर्मित मावा मोदोल लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। यह जिले की सातवीं मावा मोदोल निःशुल्क लाइब्रेरी है। इस अवसर पर उन्होंने लाइब्रेरी के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद कर बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए कहा कि सरोना क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक एवं निःशुल्क अध्ययन सुविधा मिलना अत्यंत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि आज लाइब्रेरी में ऐसे विद्यार्थियों से मुलाकात हुई जो आईएएस, आईपीएस, लोको पायलट, शिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य संवारने में जुटेे हैं। उन्होंने कहा कि सरोना में नवीन तहसील भवन और थाना प्रारंभ होना भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां हैं। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों से आने वाले समय में यहां के बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि मावा मोदोल लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी पहल है। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ विकसित कांकेर के निर्माण में शिक्षा की ऐसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरोना क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित मांग पर युवाओं पर आज मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ हुआ है। जिला प्रशासन की अभिनव पहल अब सरोना तक पहुंच गई है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करने और अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि मावा मोदोल लाइब्रेरी में अध्ययनरत युवाओं में से 100 से अधिक अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो चुका है, जो इस पहल की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने उपस्थित युवक-युवतियों को इसका लाभ लेने की अपील की। उल्लेखनीय है कि जिले की यह सातवीं मावा मोदोल लाइब्रेरी है, जहां प्रतिदिन 5 बैचों में युवाओं के अध्ययन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बैच में 75 विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा है। लाइब्रेरी का संचालन प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से शाम 7.30 बजे तक किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर एवं निःशुल्क अध्ययन वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, श्री सतीश लटिया, श्री महेश जैन, श्री हलधर साहू, जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10