सभी ख़बरें
सामान्य📍 सुकमा

आग़ाज़ - नशे के विरुद्ध

68 किलोग्राम अवैध गांजा, दो कारों सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
 आग़ाज़ - नशे के विरुद्ध

सुकम।पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह एवं मनोज तिर्की तथा एसडीओपी दोरनापाल के मार्गदर्शन में थाना एर्राबोर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना एर्राबोर पुलिस द्वारा एनएच-30, एर्राबोर बाजार के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों कारों से कुल 50 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 68 किलोग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी सोहेल खान (जिला बीदर, कर्नाटक) अब्दुल अदील (जिला बीदर, कर्नाटक) आकाश गौड़ (जिला बीदर, कर्नाटक) जप्त सामग्री 50 पैकेट अवैध गांजा (कुल 68 किलोग्राम)02 चारपहिया वाहन, मोबाइल फोन, फर्जी नंबर प्लेट नगदी एवं अन्य दस्तावेज, जप्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹62,63,100/- है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(b)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 318(2), 340 बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। सुकमा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।सुकमा पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12