सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद्र भँजदेव से की मुलाकात :

ऐतिहासिक संबंधों और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
आरंग के पत्रकारों ने बस्तर राजा कमलचंद्र भँजदेव से की मुलाकात :

आरंग। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में आरंग के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने बस्तर के राजा कमलचंद्र भँजदेव से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान आरंग और बस्तर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ भविष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राजा कमलचंद्र भँजदेव ने कहा कि आरंग से उनका वर्षों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में जब आरंग में युद्ध हुए थे, तब बस्तर की विरासत की सेवा में लगे सैनिको ने भी उसमें अपनी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि यही ऐतिहासिक जुड़ाव आज भी दोनों क्षेत्रों के बीच आत्मीयता का आधार है। मुलाकात के दौरान आरंग के पत्रकारों ने राजा साहब को बस्तर और आरंग के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आरंग आने का आमंत्रण दिया। इस पर राजा कमलचंद्र भँ जदेव ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे आरंग के प्रसिद्ध मंदिरो का दर्शन करने एवं राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के आयोजन के कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे। मुलाकात के दौरान आरंग के पत्रकारों और राजा साहब के बीच बस्तर दौरे को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों क्षेत्रों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर आरंग के पत्रकारों में रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, डागेश यादव, टिक्कू लोधी, विनय साहू, तिलक देवांगन, मोहन साहू, सोमन साहू, देवेंद्र निराला, विनोद साहू, शुभम साहू, अंकित साहू एवं दीपक मूर्ति सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। पत्रकारों ने इस मुलाकात को आरंग और बस्तर के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11