सभी ख़बरें
राजनीति

आकाशीय बिजली गिरने से किरंदुल नगर की 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त

आकाशीय बिजली गिरने से किरंदुल नगर की 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त, कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हुए खराब

R
RsSaini
वरिष्ठ संवाददाता
96 दिन पहले 275 मिनट पढ़ें
आकाशीय बिजली गिरने से किरंदुल नगर की 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त

आकाशीय बिजली गिरने से किरंदुल नगर की 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त, कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी हुए खराब किरंदुल13 जून 2026 को हुई तेज बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने किरंदुल नगर में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नगर के विभिन्न वार्डों में लगी *150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह क्षतिग्रस्त* हो गई हैं, वहीं कई स्थानों पर विद्युत केबल भी जल गई हैं, जिससे रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार *वार्ड क्रमांक 01 में हरि मंदिर से सुखदेव पोयम के घर तक, **वार्ड क्रमांक 18 में कॉलेज चौक से विद्यानगर स्कूल तक* तथा *अटल चौक से गौठान तक* स्ट्रीट लाइटों और केबल नेटवर्क को भारी क्षति पहुंची है। इसके अलावा *वार्ड क्रमांक 03 में प्रियंका व्यास के घर के पास आकाशीय बिजली गिरने के कारण कई घरों के टीवी, वाई-फाई राउटर, फ्रिज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं*, जिससे स्थानीय निवासियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन एवं तकनीकी अमला प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा और क्षति का आकलन प्रारंभ किया। नगर के विभिन्न वार्डों में खराब हुई स्ट्रीट लाइटों एवं जले हुए केबलों की मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा की आकाशीय बिजली गिरने से नगर की प्रकाश व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है। लगभग 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटें प्रभावित हुई हैं, जिनकी मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा है।" वार्ड क्रमांक 03 में कुछ परिवारों के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक घटना है, जिसके नुकसान का भी प्रशासन द्वारा आंकलन किया जा रहा है।" नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हमारी टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रही है। प्राथमिकता के आधार पर सभी वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाएगी।" "नगर पालिका नागरिकों के साथ खड़ी है। जहां भी नुकसान हुआ है, उसकी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी | नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट, विद्युत पोल अथवा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की जानकारी तत्काल नगर पालिका कार्यालय को दें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7