सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

अमानत में खयानत कर दुकान से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी हावड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

*⏺️ आरोपी है मूलतः पश्चिम बंगाल का निवासी।* *⏺️ आरोपी दुकान से लगभग 7.32 लाख रूपये कीमत का विग, हेयर एक्सटेंशन, ब्यूटी प्रोडक्ट एवं मोबाइल फोन लेकर हो गया था फरार।* *⏺️ आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से किया गया गिरफ्तार।* *⏺️ आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 316(4) बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।* *⏺️ थाना गंज पुलिस की कार्यवाही*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 157 मिनट पढ़ें
अमानत में खयानत कर दुकान से लाखों रुपये का सामान लेकर फरार होने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी हावड़ा पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

प्रार्थी अक्षय कुमार राजवाड़े, निवासी हाल पता ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सेलून, महावीर थाली के ऊपर, फाफाडीह चौक, रायपुर, द्वारा थाना गंज उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि फाफाडीह चौक के पास महावीर थाली के ऊपर उसकी “ब्लू हैवन विग हब एंड यूनिसेक्स सेलून” नाम से दुकान संचालित है। दुकान में कार्य करने एवं दुकान की देखभाल के लिए प्रार्थी द्वारा दिनांक 18.07.2026 को जमीर मुल्ला पिता मैनती मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी बानीबोंद जगदीशपुर मलिपुल मुल्लापारा, थाना राजापुर, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल को काम पर रखा गया था। आरोपी जमीर मुल्ला दुकान में ही रहकर सोता था। दिनांक 28.07.2026 को आरोपी जमीर मुल्ला अपने एक अन्य स्टाफ कृष्णा पाल के साथ दुकान में सोया हुआ था। रात्रि के दौरान कृष्णा पाल की नींद खुलने पर उसने देखा कि जमीर मुल्ला दुकान में मौजूद नहीं है। इसके बाद दुकान में सामान की जांच करने पर दुकान में रखे विग, हेयर एक्सटेंशन, ब्यूटी प्रोडक्ट एवं एक नग रियलमी मोबाइल फोन भी गायब मिला। कृष्णा पाल द्वारा तत्काल प्रार्थी को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर प्रार्थी दुकान पहुंचा और सामान की जांच करने पर पाया कि दुकान से लड़कों के लगभग 70 नग विग, लड़कियों के लगभग 28 नग हेयर एक्सटेंशन विग, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7,00,000/-, एक नग रियलमी मोबाइल फोन कीमत लगभग ₹7,000/- तथा लगभग ₹25,000/- के ब्यूटी प्रोडक्ट, कुल लगभग ₹7,32,000/- का सामान गायब था। आरोपी जमीर मुल्ला उक्त सामान को लेकर दुकान से फरार हो गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *अंतर्राज्यीय आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम की कार्रवाई* घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं घटना से संबंधित अन्य व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। घटना के बाद आरोपी द्वारा लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार होने के कारण पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। आरोपी के संबंध में प्राप्त विभिन्न तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण करते हुए उसकी संभावित गतिविधियों एवं ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी विश्लेषण के दौरान आरोपी के हावड़ा, पश्चिम बंगाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त जानकारी की पुष्टि करने के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना गंज पुलिस की टीम आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पश्चिम बंगाल रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा हावड़ा, पश्चिम बंगाल पहुंचकर स्थानीय स्तर पर आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखते हुए उसकी पतासाजी की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयास एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी जमीर मुल्ला को चिन्हांकित कर उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। *पूछताछ एवं गिरफ्तारी* पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा प्रकरण की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। इसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। *गिरफ्तार आरोपी- जमीर मुल्ला पिता मैनती मुल्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी बानीबोंद जगदीशपुर मलिपुल मुलापारा, थाना राजापुर, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल, हाल पता देवारा साकागुउा, थाना आमता, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल।*

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7