सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 अंबिकापुर

अंबिकापुर में झारखंड पुलिस का छापा, गैंगस्टर को पनाह देने वाले रडार में

सालों से अंबिकापुर में छिपकर बैठे झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने के मामले में अंबिकापुर कोतवाली में मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
67 दिन पहले 194 मिनट पढ़ें
अंबिकापुर में झारखंड पुलिस का छापा, गैंगस्टर को पनाह देने वाले रडार में

अम्बिकापुर। सालों से अंबिकापुर में छिपकर बैठे झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम को भगाने के मामले में अंबिकापुर कोतवाली में मददगारों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मामले की जांच करने के लिए झारखंड की पुलिस अंबिकापुर पहुंची हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर शब्बीर आलम ने सरगुजा में भी अपना एक साम्राज्य खड़ा कर दिया था। दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ शहर में पिछले 13 सालों से रह रहा था। इस दौरान उनसे शहर में आलीशान मकान बनाने के साथ ही बस व एंबुलेंस संचालन का काम भी किया। अब अंबिकापुर के बस संचालक बैदुल पर शब्बीर को शरण देने का आरोप है। बैदुल, गैंगस्टर शब्बीर आलम का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वासेपुर का गैंगस्टर शाकिब अफजल 15 साल से अंबिकापुर में छिपकर रह रहा था। शाकिब पर हत्या, लूट और AK-47 से हमले समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह यहां पहचान बदलकर रह रहा था, झारखंड में पहले ही उसकी संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क और स्थानीय मददगारों की जांच में जुटी है। झारखंड के गैंगस्टर सब्बीर आलम और उसके साथी को गिरफ्तार करने के लिए 3 जुलाई को धनबाद की पुलिस गिरफ्तार करने के लिए आई थी। आरोपी सब्बीर आलम और उसके साथी पर गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन फहीम खान की मां और चाची की हत्या का आरोप था। हालांकि जब धनबाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रिंग रोड मोनीनपूरा स्थित घर में छापा मारा तो मौके पर मौजूद लोगों के विरोध का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकला था और अब तक उसका पता नहीं चल सका है। इस बीच कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। वर्ष 2013 में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी सब्बीर आलम अपने साथी जावेद खान के साथ शहर के मोनीनपुरा में रह रहा था।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7